Shiksha Portal MP – मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल की संपूर्ण जानकारी

मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल (Shiksha Portal MP) राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य राज्य में शिक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी, योजनाएं, और सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।

यह पोर्टल शिक्षा विभाग, स्कूलों, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक केंद्रीकृत मंच है। इसकी मदद से शिक्षा से संबंधित विभिन्न सेवाएं और योजनाएं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही, यह पोर्टल छात्रों की प्रगति और शैक्षणिक प्रक्रिया को और बेहतर बनाने में मदद करता है।

उद्देश्य

मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, और शिक्षा विभाग से जुड़े सभी हितधारकों को एक ही स्थान पर सारी जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन और मॉनिटरिंग की जाती है।

यह पोर्टल शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और डिजिटलीकरण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिक्षा पोर्टल की विशेषताएँ

शिक्षा पोर्टल की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

छात्रों के लिए सेवाएं:

  • छात्र शैक्षणिक प्रदर्शन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • पाठ्यक्रम सामग्री और ई-लर्निंग सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  • परीक्षा परिणामों की जानकारी पोर्टल पर देखी जा सकती है।
  • डिजिटल रिपोर्ट कार्ड भी यहां से प्राप्त किए जा सकते हैं।

शिक्षकों के लिए सुविधाएं:

  • शिक्षकों का ऑनलाइन पंजीकरण और सर्विस रिकॉर्ड का रखरखाव किया जाता है।
  • शिक्षकों के ट्रेनिंग कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की जानकारी उपलब्ध होती है।
  • शिक्षकों की हाजिरी और कार्य निष्पादन से संबंधित जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध होती है।

अभिभावकों के लिए जानकारी:

  • अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और उपस्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • बच्चों के परीक्षा परिणाम और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा है।
  • छात्रवृत्ति और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग और विद्यालयों के लिए:

  • विद्यालयों का डिजिटल डाटा मैनेजमेंट किया जाता है।
  • विद्यालय की उपस्थिति, अध्यापक नियुक्ति, और छात्र आंकड़े पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं।
  • रिपोर्टिंग सिस्टम के माध्यम से विभिन्न रिपोर्ट्स और योजनाओं का प्रबंधन किया जाता है।

eKYC करने की प्रक्रिया

  • समग्र शिक्षा पोर्टल पर e-KYC करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल – shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप ऊपर दिख रहे विकल्प “e-KYC” पर क्लिक करें।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जो निम्नलिखित है-
    • मोबाइल नंबर
    • आधार कार्ड नंबर
    • आधार कार्ड नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
    • ओटीपी

सारी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपका समग्र शिक्षा पोर्टल पर e-KYC सफलतापूर्वक हो जाएगा।

Samagra Siksha Portal eKYC Process - 2

Scholarship कैलकुलेट करने की प्रक्रिया

Scholarship MP Shiksha Portal
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको निम्नलिखित जानकारियां देनी होंगी:
    • एकेडमिक ईयर
    • लिंग
    • जाति का वर्ग
    • कक्षा
    • भाई-बहन की संख्या
    • माता-पिता का व्यवसाय
    • परिवार की वार्षिक आय, इत्यादि.
  • ये सारी जानकारी दर्ज करने के बाद “अपना हक जानें” बटन पर क्लिक कर दें।

Samagra Scholarship Scheme कैसे देखें?

  • सबसे पहले आधिकारिक एमपी शिक्षा पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां मौजूद “छात्रवृत्ति योजना” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एकेडमिक ईयर और कक्षा का चयन करके नीचे दिए “छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी” पर क्लिक करके छात्रवृत्ति के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
Samagra Scholarship Scheme - 2

Student Dashboard कैसे देखें?

  • Student Dashboard देखने के लिए Samagra Scholarship Portal पर मौजूद “Student Tracking” विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • ‌इसके बाद नए पेज पर आपको अपनी Samagra ID और कैप्च डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आप डैशबोर्ड देख सकते हैं।
Samagra Scholarship Scheme - 4

MP Scholarship Status कैसे देखें?

Scholarship Status MP
  • इस तरह से आप समग्र शिक्षा पोर्टल छात्रवृत्ति स्टेटस देख सकते हैं.

इसके अलावा अगर आप एक रजिस्टर्ड व्यक्ति हैं, तो आप निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करके संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-